कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त मेें माउंट आबू की वादिया, बर्फ की चादर के रुप में जमी ओस की बूंदें

Severe winter in tourist destination Mount Abuमाउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार को कड़ाके की सर्दी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्दी के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के तेवर तीखे रहने से लोगों को भारी भरकम ऊनी लबादों के साथ ही दिनचर्या शुरू करनी पड़ी।

कड़ाके की सर्दी की गिरफ्त मेें माउंट आबू की वादिया, बर्फ की चादर के रुप में जमी ओस की बूंदें

उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात के असर से यहां भीषण सर्दी के चलते लोग खासे प्रभावित दिखे। लोगों की दिनचर्या विलम्ब से आरम्भ होने के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देर से खुले। घरों के बाहर रात को खड़े किए वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, पेड़-पौधों के पत्तों, खुले मैदानों, उद्यानों में खिले फूलों, घास पर सवेरे बर्फ की सफेद चादर जम गई। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे पहले जमाव बिन्दू पर तापमान रहा था, लेकिन अब तापमान में थोड़ा उछाल आया है। इसके बावजूद शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी से परेशानी का सामना करना पड़ा।

अलाव तापते नजर आए लोग

समूचे माउंट आबू में भीषण ठंड का असर रहने से लोगों ने भारी भरकम ऊनी लबादों का सहारा लिया। लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापकर सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। शीतलहर के बीच वादियों का दीदार करने आए सैलानियों ने दिन में खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते हुए दर्शनीयस्थलों का अवलोकन किया। सवेरे धूप का सेवन करने को लोगों का उद्यानों, घरों की छतों, चौराहों पर जमावड़ा लगा रहा।

दो दिन बाद फिर गिरा 1 डिग्री पारा, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

ये रहा बीते सप्ताह का तापमान

दिनांक न्यूनतम अधिकतम
1 दिसम्बर 0 24.5
2 दिसम्बर 1 24.8
3 दिसम्बर 1 24.5
4 दिसम्बर 0 24.7
5 दिसम्बर 0 25
6 दिसम्बर 2 22
7 दिसम्बर 2 22.5
8 दिसम्बर 1 23



Source: Sirohi News