माउंट आबू टोल नाके पर फास्टैग सुविधा शुरू, पर्यटकों को जाम से मिलेगी निजात

Fastag facility started at Mount Abu toll naka, will get rid of jamमाउंट आबू. माउंट आबू घूमने वाले आने वाले सैलानियों के लिए राहतभरी खबर है। माउंट आबू का टोल नाका अब फास्टैग सुविधा से युक्त हो गया है। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को अब टोल नाके पर लगने वाले जाम से होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। उपखंड प्रशासन व नगर पालिका के प्रयास से यहां टोल नाके पर फास्टैग की सुविधा की गई है। जिससे वाहनों की लंबी कतार नहीं लगेगी। साथ ही सीजन के समय में भी पर्यटक परेशान नहीं होंगे। इधर, लम्बे समय से टोल नाके पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी अंकुश लगेगा।

स्थानीय वाहनचालकों को लिए होगी अलग लेनजानकार सूत्रों के मुताबिक टोल नाके पर पहले ऑफलाइन व्यवस्था होने से पर्यटन सीजन में भारी संख्या में वाहनाें का आवागमन होने से जाम की समस्या रहता थी। अब यहां फास्टैग व्यवस्था शुरू हो गई है। जिससे अब जाम की शिकायत नहीं रहेगी। खास बात यह कि स्थानीय लोगों के लिए अलग लेन की सुविधा की गई है। यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

पत्रिका ने भी उठाया था मुददा

पिछले कई वर्षों से टोल नाके पर ऑफलाइन व्यवस्था होने के कारण अक्सर दीपावली, होली, न्यू ईयर सहित वीकेंड पर पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती थी। वहीं पर्यटकों की परेशानी को लेकर पत्रिका ने भी कई बार फास्टैग जैसी सुविधा शुरू करने का मुद्दा उठाया था। उसको बाद प्रशासन द्वारा इस पर गंभीरता पूर्वक निर्णय लेकर पूर्व में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में फास्टैग सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया था।

भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

टोल नाके पर पर्यटकों से लिए जा रहे वाहन शुल्क को लेकर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है। इतना ही नहीं पूर्व में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी यहां पर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई अधिकारियों ने भी औचक निरीक्षण कर कई गड़बडिय़ां पकड़ी थी। इस व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही नगरपालिका का इस सुविधा से राजस्व भी बढ़ेगा। नाके पर लगे कर्मचारियों में भी कमी होगी।

इनका कहना-

इस सुविधा से पर्यटकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। वही नाके पर लंबे समय से हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इससे पालिका का राजस्व भी बढ़ने की उम्मीद है।

जीतू राणा, अध्यक्ष, नगर पालिका, माउंट आबू



Source: Sirohi News